बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- हार-जीत से ज्यादा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी: शालिनी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा ब्लाइंड क्रिकेट और फुटबॉल के लिए हुए ओपन ट्रायल फोटो: हरनौत दिव्यांग: हरनौत फुटबॉल मैदान में पदक जीतने के बाद खुशी जाहिर करते दिव्यांग खिलाड़ी व अन्य। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय ओपन दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एथलेटिक्स के अलावा दृष्टिबाधित क्रिकेट और फुटबॉल के लिए ओपन ट्रायल भी लिए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य केवल मेडल जीतना नहीं, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना है। रा...