कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 2022 के विधानसभा चुनाव में जीतने मतों के अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ था, उससे कहीं ज्यादा मतदाता एसआईआर में हटा दिए गए। मंझनपुर विधानसभा सीट बहुचर्चित सीट कही जाती है क्योंकि यहां से सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पांचवी बार विधायक बने हैं। बसपा सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। इस सीट पर पिछले विधानसभा में कुल चार लाख 28 हजार 43 मतदाता थे। अब एसआईआर के बाद तीन लाख 75 हजार 539 मतदाता हैं। कुल 51 हजार 504 मतदाता कटे है जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में 23878 मतों से जीत हुई थी। सिराथू विधानसभा सीट से पिछले विधानसभा चुनाव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़े थे। हालांकि उन्हें सपा की डॉ. पल्लवी पटेल से कड़ी टक्कर मिली थी। केशव प्रसाद मौर्य को पल्लवी पटेल ने 73...