गुड़गांव, मार्च 18 -- गुरुग्राम। शहर के डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में देश की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने छात्रों को जीवन में संघर्षों से घबराने के बजाय लगातार प्रयास करते रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र की विशेषज्ञ देवयानी जयपुरिया भी मौजूद रहीं। इस दौरान दोनों ने छात्रों के साथ सफलता, असफलता और जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा की। संवाद की शुरुआत में सिंधु ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि असफलता किसी भी यात्रा का अंत नहीं होती, बल्कि यह एक नई शुरुआत का अवसर होती है। उन्होंने कहा कि उनके करियर में कई ऐसे मौके आए जब उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हर बार उन्होंने उससे सीख लेकर आगे बढ़ने का निर्णय लिया।विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने से पहले के अपने स...