नई दिल्ली, मई 13 -- सनराइजर्स हैदराबाद टीम को भले ही करारी हार गुजरात टाइटन्स से मिली हो, लेकिन एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टीम के किसी भी एक विभाग को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने अपने बल्लेबाज और गेंदबाजों का हौसला बुलंद रखा है और कहा है कि टी20 क्रिकेट में ऐसा हो जाता है। उन्होंने जीटी के गेंदबाजों की तारीफ की, जिन्होंने कमाल की गेंदबाजी दूसरी पारी में की। पैट कमिंस ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम की हार पर कहा, "मुझे लगता है कि उन्होंने दूसरी इनिंग्स में बहुत अच्छी बॉलिंग की। जब हम शुरू में उनके खिलाफ पहली पारी में सफल हुए तो मैं बहुत खुश था, लेकिन हां, विकेट काफी मुश्किल था। मुझे लगता है कि उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया, उनके बॉलर्स ने बहुत अच्छी बॉलिंग की। हां, शायद उस स्पेल से निकलने के तरीके खोजने की कोशि...