नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- राजस्थान की राजनीति में निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर एक बार फिर सियासी तापमान बढ़ गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Sachin Pilot ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार जानबूझकर स्थानीय निकाय चुनाव टालने की कोशिश कर रही है। पायलट ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताते हुए कहा कि इससे जनता के अधिकारों का हनन हो रहा है। जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पायलट ने कहा कि हाईकोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों और तय समयसीमा के बावजूद राज्य सरकार चुनाव कराने को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार अड़चनें पैदा कर चुनाव को टालने का प्रयास कर रही है, जिससे स्पष्ट होता है कि वह जनता के बीच जाने से बच रही है।"सरकार हार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.