उरई, मार्च 9 -- माधोगढ़। रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा में रविवार देर शाम हार्वेस्टर से गेंहू की कटाई में लगे एक मजदूर की पहिए की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से वहां हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोग मजदूर को जालौन सीएचसी लेकर पहुँचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जबकि पुलिस ने हादसा करने वाले हार्वेस्टर को कब्जे में ले लिया।कुठौंदा गांव निवासी राजू बरार 50 वर्ष मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। जिसके चलते उसके गांव में बृजेश गुबरेले ने मटर की थ्रेसिंग के लिए पंजाबियों के हार्वेस्टर को भाड़े पर लाकर अपने खेत में गेंहू कतराने का काम शुरू कराया था। यहीं पर थ्रेसिंग कार्य में राजू बरार भी मजदूरी का काम कर रहा था। रविवार देर शाम को राजू कटी पड़ी गेंहू का ढेर लेकर हार्वेस्टर में डालने जा रहा था। इसी दौरान पैर फिसला और ...