महोबा, अप्रैल 17 -- खन्ना। किसान की हर्वेस्टर की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के गांव बहिंगा निवासी 65 वर्षीय जगदीश प्रसाद द्विवेदी शुक्रवार को खेत में फसल की कटाई कराने गए थे। तभी हार्वेस्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। गांव के ही एक व्यक्ति का हार्वेस्टर बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने हार्वेस्टर चालक पर लापरवाही के आरोप लगाए है। दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवानामहोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस लाइन से दो डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया। कहा कि डायल 112 सेवा आम जनता की मदद में कारगर साबित हो रही है। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, सीओ गौरव उपाध्याय, प्रभारी डायल 112...