गोपालगंज, जनवरी 28 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हार्पिक, फिनाइल पीने और सल्फास खाने से एक किशोर समेत चार लोग अचेत हो गए। सभी को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सूचना अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सकों ने ओडी पर्ची के माध्यम से नगर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार कुचायकोट थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी शेषनाथ शर्मा के 10 वर्षीय पुत्र प्रदीप शर्मा ने गलती से फिनाइल खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वहीं नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर मोहल्ले की 18 वर्षीया एक युवती ने किसी बात से नाराज होकर कीटनाशक खा लिया। उधर, सीवान जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के मुसेहरी टोला गांव निवासी सिकंदर शर्मा की 35 वर्ष...