कानपुर, फरवरी 24 -- किदवई नगर में कार का हार्न बजाने को लेकर हुए विवाद में दबंग ने एक परिवार से गाली-गलौज कर अभद्रता की। आरोप है कि आरोपित ने कार में जलती सिगरेट फेंक दी। पीड़ित ने रिपोर्ट कराई है। जूही लाल कॉलोनी निवासी ऋषभ दुबे के मुताबिक सोमवार को वह अपनी मां व बहन के साथ बाजार खरीदारी करने जा रहे थे। इस बीच रास्ते में खड़ी कार को देख हार्न बजाया। इस बात से झल्लाए कार सवार आरोपित ने परिवार से अभद्रता कर गाली-गलौज की। साथ ही जलती सिगरेट कार में फेंक आग लगाने की कोशिश की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...