फिरोजाबाद, जून 2 -- नगर के एक हॉस्पिटल में मंगलवार को युवक की मौत होने से हंगामा हो गया। चीख-पुकार की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची जिसने परिजनों की शिकायत पर शव कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। थाना रसूलपुर के अंतर्गत आसफाबाद रेलवे फाटक स्थित यादव नगर निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद को हार्निया ऑपरेशन के लिए स्टेशन रोड स्थित ओम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया था। तीन दिन पूर्व ऑपरेशन किया था। सोमवार की दोपहर में अचानक तबियत बिगड़ने से परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जब तक उपचार दिया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। युवक की मौत होने के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार से हंगामा जैसी स्थिति पैदा हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही थाना दक्षिण ...