नई दिल्ली, मार्च 12 -- टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में झंडे गाड़ दिए। भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम है। बतौर मेजबान भारत के अलावा टूर्नामेंट का चैंपियन कोई और नहीं बना। भारत सबसे छोटे फॉर्मेट की तीन ट्रॉफी जीतने वाली इकलौती टीम है। भारत की खिताबी जीत में संजू सैमसन, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह से लेकर हार्दिक पांड्या तक ने अहम भूमिका निभाई। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक ने टूर्नामेंट में 9 मैचों में 160.74 के स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। उन्होंने दो अर्धशतक जमाए और जरूरत पड़ने पर जबर्दस्त स्पैल डाले। 32 वर्षीय हार्दिक ने टूर्नामेंट में कुल नौ विकेट चटकाए।कोहली को हार्दिक ने टॉप-3 से किया बाहर हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप-3 भारतीयों की लिस्ट से विराट कोहली को बाहर कर दिया है। हार...