नई दिल्ली, फरवरी 26 -- भारत के धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी फिफ्टी ठोकी। हार्दिक ने पांचवें नंबर पर उतरने के बाद 23 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल हैं। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का नौवां अर्धशतक है। हार्दिक ने तिलक वर्मा (16 गेंदों में नाबाद 44) के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की और भारत ने 256/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।T20 WC में इस मामले में बने नंबर-1 हार्दिक टी20 वर्ल्ड कप में पांचवें नंबर या उससे नीचे उतरकर सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर-1 बन गए हैं। वह अब तक चार अर्धशतक लगा चुके हैं। हार्दिक ने...