नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- IPL 2026 खत्म होने के बाद से ही इस तरह की चर्चा थी कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस को छोड़ने वाले हैं। इसके बाद खबरें आने लगी थीं कि वे राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ सकते हैं और इसके बदले राजस्थान को अपने ओपनर यशस्वी जायसवाल को एमआई को देना होगा। इन दोनों की ट्रेड की चर्चा काफी समय तक हुई, लेकिन अब ये ट्रेड टॉक ठंडे बस्ते में चली गई है। हालांकि, दोनों के इधर से उधर जाने की संभावना अभी भी है, लेकिन फिलहाल के लिए इस पर विराम लगा हुआ है और इस मसले पर दोनों टीमों की ओर से कोई अपडेट नहीं है। क्रिकबज की रिपोर्ट की मानें तो ये ट्रेड टॉक पूरी तरह से बेबुनियाद नहीं थी। दोनों टीमों ने कुछ महीने पहले इस पर बातचीत की थी, लेकिन उस बातचीत में कुछ हल नहीं निकल पाया था, जबकि अब अभी ऐसी किसी बातचीत में दोनों फ्रेंचाइजी शाम...