मुल्लांपुर, जून 10 -- भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या खेलने की स्वीकृति मिलने के कुछ घंटे बाद बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज से बाहर हो गए जब उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। पांड्या बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपनी पीठ की ऐंठन की चोट से उबरने के बाद खेलने की मंजूरी लेने गए थे। यह चोट उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते समय लगी थी। पता चला है कि नई चोट सीओई में आकलन के दौरान पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी करने की वजह से लग सकती है।अब ठीक होने में लगेंगे इतने दिन अफगानिस्तान वनडे सीरीज शनिवार को धर्मशाला में शुरू होगी। इसके बाद लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 17 और 20 जून को दो अन्य मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ''उन्हें ठीक होने में तीन हफ्ते लग...