हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स से जुड़ने पर पूर्व ओपनर ने उठाया सवाल, कहा- मुंबई इंडियंस के लिए शानदार डील
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद का मानना है कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बदले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल करने का पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का फैसला सही नहीं लगता और इस अदला-बदली (ट्रेड) से मुंबई इंडियंस (एमआई) को ज्यादा फायदा होता दिख रहा है। हार्दिक पिछले तीन आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हैं। अब वह अर्शदीप के बदले पंजाब किंग्स से जुड़ने जा रहे हैं।'हार्दिक पंजाब की टीम में आते हैं तो...' मुकुंद ने 'जियोस्टार' से कहा, '' पिछली बड़ी नीलामी में पंजाब किंग्स ने अपने ज्यादातर पैसे अर्शदीप, श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल जैसे तीन बड़े खिलाड़ियों पर खर्च किए थे। अगर टीम को अपने मुख्य खिलाड़ियों पर भरोसा नहीं है और वह नया मजबूत संयोजन बनाना चाहती है। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.