हार्दिक पांड्या के जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड ने खोला बड़ा राज, बताई उनकी ऑलराउंडर बनने की अनसुनी कहानी
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- हार्दिक पांड्या आज यानी 11 अक्टूबर को 33 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट किया है, जो इस समय खूब वायरल हो रहा है। माहिका ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर उनके ऑलराउंडर बनने की अनसुनी कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि 19 साल की उम्र तक पांड्या सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में टीम में खेलते थे। वह फिनिशर नहीं बल्कि नंबर-4 पर बल्लेबाजी किया करते थे। मगर क्रिकेट खेलने की उनकी भूख ने उन्हें एक ऑलराउंडर बना दिया और वहां से उनकी जिंदगी ने ऐसी पलटी मारी कि वह स्टार बन गए। बता दें, हार्दिक पांड्या आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 का पायदान हासिल करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। यह भी पढ़ें- रॉबिन उथप्पा की तूफानी पारी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.