नई दिल्ली, जून 22 -- IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस कुछ बड़े बदलाव अपनी टीम में कर सकती है। बीते तीन साल से हार्दिक पांड्या टीम के कप्तान हैं। इनमें से दो साल तो टीम का प्रदर्शन बहुत ही घटिया रहा है। ऐसे में हार्दिक का एमआई के साथ फ्यूचर अच्छा नजर नहीं आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो खुद हार्दिक पांड्या भी अलग टीमों में अवसतर तलाश रहे हैं। इस बीच एक खबर सामने आई है कि वह राजस्थान रॉयल्स के ओपनर के साथ ट्रेड किए जा सकते हैं। रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट की मानें तो राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल एमआई के साथ ट्रेड डील में संभावित नामों में शामिल हैं। यशस्वी को रोहित शर्मा के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि एमआई में रोहित की जगह को भरने के लिए वह अच्छा विकल्प होंगे, जो ओपनर हैं और मुंबई में रहकर अपनी क्रिकेट खेलते हैं। इसी रिपोर्...