नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- कई बार जब खिलाड़ी मैदान पर जूझ रहा होता है तो उसे साथी खिलाड़ी का साथ चाहिए होता है, ताकि वह उसे सही दिशा दिखा सके। इसका उदाहरण हमें GT vs MI मैच के दौरान देखने को मिला। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआत बेहद ही निराशाजनक रही थी। 13वें ओवर में टीम 100 से कम के स्कोर पर 4 विकेट गंवा बैठी थी। तिलक वर्मा भी स्ट्रगल कर रहे थे। उस समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस 150-160 के स्कोर तक ही पहुंच पाएगी। मगर फिर 14वें ओवर के बाद हुए टाइम आउट ने पूरी कहानी बदल डाली। कप्तान हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा का हौसला बढ़ाया और इस बल्लेबाज ने तो उसके बाद कहर ही मचा दिया। अकेले दम पर तिलक वर्मा ने मैच पलट दिया। यह भी पढ़ें- तिलक वर्मा का MI के लिए ऐतिहासिक कारनामा, अकेले दम पर गुजरात टाइटंस को धो डाला 14वें...