नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत खराब है। एक दशक से ज्यादा समय के बाद मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ जरूर की थी, लेकिन अगले चार मैचों में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम को हार मिली है। लगातार चार हार की वजह से मुंबई इंडियंस आईपीएल के 19वें सीजन की पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। पिछले चार मैचों में से तीन मैचों में कप्तानी हार्दिक ने की है, जबकि एक मैच में सूर्या कप्तान थे। टीम के खराब प्रदर्शन और बेकार कप्तानी के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हार्दिक पांड्या को कोसा है और कहा है कि उन्हें कप्तानी से हट जाना चाहिए और रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप देनी चाहिए। मनोज तिवारी ने क्रिकबज पर कहा, "रोहित शर्मा की कप्तानी में 2022 तक मुंबई इंडियंस ने 5 ट्रॉफी जीतीं। हार्दिक पांड्या ने 2023 में...