नई दिल्ली, जून 10 -- टीम इंडिया को अफगानिस्तान सीरीज से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं। 32 वर्षीय हार्दिक को 'नई टेंशन' मिली है। उनकी अब जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। उन्हें एक हफ्ते की ड्रिल और फिटनेस असेसमेंट के बाद बीसीसीआई के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से क्लीयरेंस मिल गया था लेकिन नई दिक्कत के कारण सीरीज से हटना पड़ा है। वह दो जून से सीओई में ट्रेनिंग कर रहे थे। वह कुछ वक्त और यहीं रहेंगे। हार्दिक पीठ में ऐंठन की समस्या की वजह से आईपीएल 2026 में कई मैच नहीं खेल पाए थे। वह इसी चोट से उबरने के बाद खेलने की मंजूरी लेने सीओई गए थे।'दो हफ्ते आराम करने की सलाह' भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स ड...