नई दिल्ली, मई 13 -- IPL 2026 के प्लेऑफ्स की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को अगले मैच में भी शायद अपने कप्तान का साथ नहीं मिलने वाला है। हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के साथ धर्मशाला के लिए यात्रा नहीं की है, जहां गुरुवार 14 मई को एमआई को मेजबान पंजाब किंग्स से भिड़ना है। सोमवार को ही एमआई के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंच गए थे। इस ग्रुप में कप्तान हार्दिक पांड्या नजर नहीं आए। वे बैक स्पाज्म से गुजर रहे हैं। उधर, महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भी अपडेट आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि वे सीएसके के अगले मैच के लिए लखनऊ जाने वाले हैं। हार्दिक पांड्या पिछले दो मैच कमर में दर्द के चलते नहीं खेले हैं। हार्दिक धर्मशाला नहीं गए हैं तो माना जा रहा है कि वे एक और मैच मिस कर सकते हैं। वे मुंबई में रहकर ही रिहैब करेंगे। हाल...