नई दिल्ली, मार्च 22 -- पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने 2020 के बाद से आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीता है। 2024 में फ्रेंचाइजी ने कप्तानी में भी परिवर्तन किया और रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया, लेकिन दो सीजन में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान और 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने सलाह दी है कि मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या से कप्तानी लेकर सूर्यकुमार यादव कौ सौंप देनी चाहिए, या हार्दिक पांड्या को खुद ही अपनी स्वेच्छा से टीम मैनेजमेंट को बताकर सूर्या को कप्तानी दे देनी चाहिए। यह भी पढ़ें- IPL में इस खिलाड़ी ने बतौर ओपनर बनाए हैं सर्वाधिक रन, रोहित शर्मा टॉप-10 से बाहरसूर्या को कप्तानी सौंप दें हार्दिक पांड्या आईपीएल 2026 सीजन से पहले पूर्व र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.