नई दिल्ली, मार्च 25 -- आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है। हालांकि, सूर्यकुमार यादव के टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने और हार्दिक पांड्या के बतौर कप्तान पिछले दो सीजन में अच्छा प्रदर्शन ना करने के कारण कई लोगों को ऐसा लगता है कि सूर्यकुमार यादव को आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी करनी चाहिए। हाल ही में 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि हार्दिक को या तो खुद सूर्यकुमार यादव को कप्तानी दे देनी चाहिए या अब सही समय आ गया है जब फ्रेंचाइजी को सूर्यकुमार यादव को कप्तान बना देना चाहिए। यह मुंबई इंडियंस के लिए काफी अच्छा होगा। बीते दिनों अश्विन ने भी कुछ ऐसी ही बात कही थी। पूर्व भारतीय स्पिनर ने अपने यूट्यूब चैनल पर खेल पत्रकार विमल कुमार के साथ चर्चा के ...