कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। केसीए की जूनियर केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में एमयूसी ने अशोका ज्योति को 62 रन से पराजित किया। मैच में हार्दिक व विराट ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली। गीता देवी क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में एमयूसी ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। टीम की ओर से हार्दिक ने 91 रन व विराट शुक्ला ने 66 रन बनाए। गेंदबाजी में अश्वनी सचान, अनिकेत श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में अशोका ज्योति की पूरी टीम 38.1 ओवर में 164 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शाकिब ने 52 रन व प्रियांशु ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्थव व ओमकार शर्मा ने चार-चार विकेट लिया। हार्दिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...