फरीदाबाद, जनवरी 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हार्डवेयर सोहना रोड पर निगमायुक्त के आदेश के बावजूद स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हुई है, जिससे शाम ढलते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है। हार्डवेयर सोहना रोड सेक्टर-24 औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क है, जहां छोटे-बड़े उद्योग, गोदाम और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं।इस रोड से रोजाना करीब 20 हजार वाहन गुजरते हैं, लेकिन रात होते ही अंधेरे के कारण सड़क पर चलना जोखिम भरा हो जाता है।आसपास काफी संख्या में उद्योग होने के कारण महिला कर्मचारियों का भी इसी सड़क से आना जाना होता है। अंधेरे के कारण कई बार असामाजिक तत्व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते है। स्थानीय उद्योगपतियों और कर्मचारियों का कहना है कि कई बार बाइक सवार और पैदल यात्री दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका बनी रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.