मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जैतपुर थाने के रेपुरा रामपुर बल्ली चौक स्थित हार्डवेयर की दुकान में डकैती कांड में फरार चल रहे पारू थाने के मोहजम्मा निवासी मिथिलेश गोसाई उर्फ मिथिलेश गिरि उर्फ विक्की कुमार को गिरफ्तार किया गया है। बिहार एसटीएफ ने उसे कुढ़नी इलाके से घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे जैतपुर थाने के हवाले कर दिया गया। मिथिलेश के खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या के प्रयास, डकैती व आर्म्स एक्ट के तहत छह मामले दर्ज हैं। वह जिले के टॉप-10 वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल था।बिहार एसटीएफ के अनुसार, रेपुरा रामपुर बल्ली चौक पर बसरा काजी गांव के अरविंद कुमार की हार्डवेयर दुकान में 27 जनवरी 2023 की शाम करीब छह बजे तीन बाइक से छह अपराधी पहुंचे। सभी दुकान में घुस गए और अरविंद की कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर गल्ले की...