हार्डवेयर दुकान में चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
बेगुसराय, जून 14 -- बरौनी। फुलवड़िया थाना पुलिस ने रविवार को हार्डवेयर दुकान में चोरी के मामले में चार मोटर व एक समरसेबल के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाये आरोपितों की पहचान फुलवड़िया तीन निवासी छोटू कुमार, मो. इरफान व मो. साहिब के रुप में हुई है। जानकारी के मुताबिक फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवड़िया स्थित एक हार्डवेयर दुकान में 11 जून की देर रात चोरों ने दुकान से चार मोटर व एक समरसेबल वाटर पंप चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार ने फुलवड़िया थाना में दी थी। यह भी पढ़ें- हार्डवेयर दुकान में चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.