बाराबंकी, मार्च 14 -- कोठी। असंद्रा क्षेत्र के नईसड़क देवीगंज मार्ग स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान मालिक राहुल श्रीवास्तव को पड़ोसियों ने फोन पर आग लगने की सूचना दी। असंद्रा क्षेत्र के खरिकाफूल गांव निवासी राहुल श्रीवास्तव पुत्र सतीश श्रीवास्तव की हार्डवेयर की दुकान सूरजपुर फार्म के नजदीक है। दुकान में पेंट, बिजली, सींच पाइप व प्लास्टिक बाल्टी आदि का सामान ब्रिकी किया जा रहा था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे राहुल दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। रात करीब 11 बजे उन्हें पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही राहुल आनन-फानन दुकान पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मियो की मदद से आग...