देहरादून, अप्रैल 7 -- विकासनगर। हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हुआ। सुबह 9:30 दुकान में आग लगी 10:00 बजे मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...