अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट थाना क्षेत्र के पला रोड पर रविवार को दिनदहाड़े एक हार्डवेयर कारोबारी ने आपसी विवाद में अपने घर में पहले पत्नी से मारपीट कर दी। विरोध करने पर पिता की लाइसेंसी पिस्टल से उस पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। घटना के समय पति-पत्नी के अलावा घर में बच्चे भी थे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहल गए। इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पला रोड स्थित कृष्णा विहार कालोनी निवासी योगेंद्र गोस्वामी हार्डवेयर कारोबारी हैं। फिलहाल उनका बेटा शिवा गोस्वामी कारोबार संभाल रहा है। इंस्पेक्टर सासनीगेट बालेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों से पूछताछ में पता चला है कि शिवा किसी महिला से बात करता है। इसे लेकर उसका पत्नी से विवाद होता था। रविवार को शिवा घर से बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.