हाथरस, जून 18 -- हाथरस। चार दिन पहले कोतवाली मुरसान क्षेत्र में हुई हार्डवेयर कारोबारी की गोली मारकर हत्या में शामिल एक आरोपी को कोतवाली मुरसान और सासनी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। अभीतक इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अलीगढ़ जिले की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई हाल निवासी मुरसान क्षेत्र के दयालपुर सुनील पुत्र जगवीर सिंह हार्डवेयर कारोबारी थे। बीते शनिवार की रात को उनके कुछ दोस्त उन्हें घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि सुनील के दोस्तों ने घर से बुलाकर ले जाकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजनों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस म...