अलीगढ़, अप्रैल 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मेयर प्रशांत सिंघल के पिता व मशहूर उद्योगपति रमेश चंद्र सिंघल का मंगलवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से उद्योग व राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। रमेश चंद्र सिंघल के निधन की खबर से उनके सराय लवरिया आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। शाम को पांच बजे नुमाइश मैदान मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। बड़े बेटे मेयर प्रशांत सिंघल ने पिता रमेश चंद्र सिंघल को मुखाग्नि दी। उद्योगपति व मेयर प्रशांत सिंघल के पिता रमेश चंद्र सिंघल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। यह भी पढ़ें- निधन पर जताई शोक संवेदना मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर शहर में फैल गई। निधन की खबर फैलते ही सराय लवरिया आवास पर लोगों का तांता लग गया। राजनी...