प्रयागराज, जुलाई 15 -- बेली अस्पताल में बुधवार को सोरांव के 66 वर्षीय कामता प्रसाद को स्टेमी केयर यूनिट में थ्रंबोलाइज करके डॉक्टरों ने जान बचाई। कामता को हार्ट अटैक आने पर परिजन सुबह अस्पताल लेकर आए थे। सीने में दर्द के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो रही थी। जांच के बाद डॉक्टरों की टीम ने मरीज को महंगा इंजेक्शन टेनेक्टेप्लेस देने के बाद थ्रंबोलाइज किया, जिससे उसकी स्थिति में काफी सुधार आया। प्रारंभिक उपचार के बाद मरीज को एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा के अनुसार 40 हजार रुपये कीमत का महंगा इंजेक्शन टेनेक्टेप्लेस खतरनाक थक्कों को खत्म करके रक्त प्रवाह में सुधार करता है, जिससे हार्ट में होने वाले नुकसान से बचाव होता है। जरूरी है कि मरीज विंडो पीरियड के अंदर अस्पताल पहुंच जाए, जिससे थ्रंबोलाइज कर उसकी जान ...