नई दिल्ली, जनवरी 30 -- हमारा दिल एक ऐसी मशीन है जो बिना रुके शरीर के हर हिस्से तक खून पहुंचाती है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की खराब आदतें हमारी धमनियों (Arteries) में रुकावट पैदा कर सकती हैं। धमनियों में बेहतर रक्त प्रवाह न केवल आपके दिल को लंबी उम्र देता है, बल्कि आपको दिनभर ऊर्जावान भी बनाए रखता है। अच्छी खबर यह है कि आपकी किचन में ही कुछ ऐसी जादुई चीजें मौजूद हैं, जो कुदरती तौर पर आपकी नसों को साफ करके खून की रफ्तार को सही बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। फोर्टिस (ग्रेटर नोएडा) के फेमस कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. हरनीश सिंह भाटिया 5 हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि 'सही पेय रक्त को पतला रखने, सूजन कम करने और हृदय पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को घटाने में मदद करते हैं। एक हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में, मैं ऐसे पांच पेय ...