देवरिया, मार्च 7 -- भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम । डायल 112 में कार्यरत एक होमगार्ड की शुक्रवार की सुबह हार्टअटैक से मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य पिछले तीन दिन से ठीक नहीं था, उनकी ब्लड प्रेशर की दवा चल रही थी।मईल थाना क्षेत्र के मुरोसो निवासी राधेश्याम यादव (55) पुत्र स्व. रामकृष्ण यादव होमगार्ड थे। इन दिनों उनकी तैनाती लार थाने पर डायल 112 में थी। परिजनों की मानें तो तबियत ठीक न होने से वह पिछले तीन दिनों से छुट्टी पर थे, उनकी ब्लड प्रेशर की दवा चल रही थी। शुक्रवार की सुबह वह टहलने के लिए निकले थे, टहलने के बाद वे घर आए और जैसे ही बैठे कि उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। जिसके बाद वे अचेत हो गए, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.