बरेली, फरवरी 3 -- बहेड़ी के मोहल्ला शाहगढ़ में बीते सोमवार को घर में हुई थी मौत मृतक के पोते ने अपने भाई पर लगाया था ईट मारकर हत्या का आरोप बहेड़ी, संवाददाता। बहेड़ी कस्बे के मोहल्ला शाहगढ़ में बीते सोमवार की रात 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। मंगलवार को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मोहल्ला शाहगढ़ के रहने वाले 70 वर्षीय मुन्ना लाल अपने पोते जीवन लाल के साथ रहते हैं। बीते सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे जीवन लाल के ही घर में उनकी मौत हो गई। जीवन लाल ने अपने भाई राजू पर उनकी हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। हत्या के आरोपी राजू को को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ तो उसमें ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.