बांदा, मई 18 -- बांदा। हार्टअटैक से रेलवे कर्मी की हालत बिगड़ गई। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हमीरपुर के भरूआ सुमेरपुर निवासी करन ने बताया 37 वर्षीय भाई पवन कुमार पुत्र गोरेलाल घाटमपुर रेलवे स्टेशन में ग्रुप डी वेल्डर था। उसे चक्कर आते थे। परिजन उसे लेकर इलाज के लिए प्रयागराज गए थे। रविवार शाम वह लोग वापस लौट रहे थे। तभी अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- मुंबई से गीतांजलि एक्सप्रेस से कोलकाता लौट रहे मरीज की मौत ,चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में उतारा गया शव मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...