कन्नौज, अप्रैल 9 -- कस्बे के शास्त्री नगर के निवासी एक व्यापारी की सुबह हार्ट अटैक पड़ जाने से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। गुरूवार को शास्त्री नगर निवासी विजय कुमार त्रिपाठी 50 वर्ष पुत्र उमाकांत त्रिपाठी सुबह लगभग 12 बजे अपनी दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। उसी समय उनको अचानक घबराहट होने लगी। इस पर परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत गंभीर हो गई। मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विजय कुमार त्रिपाठी कस्बे में संचालित डीएन कॉलेज के पास परचून की दुकान संचालित कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.