समस्तीपुर, दिसम्बर 9 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के सिंघिया गांव के वार्ड 9 में मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक से सुरेंद्र राय के पुत्र अविनाश कुमार (30) की मौत हो गई। लोगों के मुताबिक मृत युवक अविनाश कुमार विद्युत मीटर रीडर का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह घर पर ही अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। परिवार के लोग इलाज के लिए उसे दरभंगा अस्पताल लेकर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत जेई कुणाल कुमार सहित स्थानीय पूर्व मुखिया मोनी कुमारी एवं अमित कुमार आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...