महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में संचालित स्टेमी वार्ड हार्ट अटैक मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। अब तक 16 पीड़ितों को इंजेक्शन देकर उनकी जान बचा चुका है। हर पांच दिन हार्ट अटैक के मरीज पहुंच रहे हैं।

स्टेमी वार्ड की स्थापना शासन ने हार्ट अटैक के मरीजों को त्वरित इलाज देने के लिए जिला अस्पताल में स्टेमी वार्ड संचालित करने का आदेश दिया था। शासन के आदेश के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। मार्च में वेंटिलेटर और ईसीजी जांच मशीन शिफ्ट कर स्टेमी वार्ड संचालित कर दिया गया। वार्ड में हार्ट अटैक मरीजों को इंजेक्शन देने के लिए दो दर्जन टीएनके इंजेक्शन सुरक्षित किया गया है। मार्च से अब तक इस यूनिट में 199 पीड़ित भर्ती हो चुके हैं। लेकिन इनमें 16 मरीजों में हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर टीएनके ...