लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- दो गांवों में दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इन घटनाओं से लेकर स्वास्थ्य सेवाओें को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। बुधवार को 65 वर्षीय इसरार उर्फ तौले को दिल का दौरा पड़ने से आनंन-फानन में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल लेकर दौड़े, तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर सांसद आनंद भदौरिया, क्रांति कुमार, सगीर आलम सिद्दीकी, इकरार खां, कार्तिक तिवारी, अशफाक उल्ला खान, डा जुबेर, जयकरन बाजपेई, समेत तमाम प्रमुख लोग पहुंचे। दूसरी घटना गांव गुलौली के श्याम बहादुर सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई है। दुखद घटनाओं पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह दुख जताते हुए कहा उनका पहला प्रयास रहेगा मोहम्मदी में हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.