नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- हमारे देश में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आजकल तो कम उम्र में भी लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारियां और कई बार सीधा अटैक आने की शिकायत हो रही है। ऐसे में किसी भी इमरजेंसी के लिए पहले से तैयार रहना समझदारी भरा स्टेप है। हार्ट अटैक आने पर एक-एक मिनट का महत्व बढ़ जाता है, इसलिए शुरुआती कदम बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप घर में ही एक इमरजेंसी किट बनाकर रख सकते हैं, जो हार्ट अटैक जैसी स्थिति में काम आ सकती है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एस.के त्रिपाठी ने ऐसी ही संजीवनी किट के बारे बताया है, जिसमें तीन दवाएं शामिल हैं। हार्ट अटैक जैसी मेडिकल इमरजेंसी में ये किट लाइफ सेविंग साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या शामिल है।क्या है संजीवनी किट? डॉ त्रिपाठी कहते हैं कि जैसे संजीवनी बूटी ने लक्ष्मण जी की जान ...