फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 11 -- फर्रुखाबाद । बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को देखते हुए शासन ने बड़ा कदम उठाते हुए जीवनरक्षक इंजेक्शन की पहली खेप जनपद में भेज दी है । इस इंजेक्शन की बाजार कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। मरीजों को यह पूरी तरह मुफ्त लगाया जाएगा । सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि शासन स्तर से पहली खेप में कुल 10 इंजेक्शन मिल गए हैं । इन्हें अभी राजेपुर, कमालगंज, कायमगंज और लिंजीगंज के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो-दो इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं। दो इंजेक्शनों को रिजर्व में रखा गया है । सीएमओ ने बताया कि हार्ट अटैक की पुष्टि ईसीजी के बाद होने पर मरीज को तत्काल यह इंजेक्शन लगाया जाएगा । जिससे उसकी जान बचाने में बड़ी मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह सुविधा जनपद के सभी प्रमुख अस्पतालों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.