बिजनौर, मई 7 -- हार्ट अटैक रुकने से हुई जयप्रकाश की मौत -पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारण हुआ खुलासा-गन्ने के खेत में मिला था मृतक का शवधामपुर, संवाददाता।गांव अमखेड़ा में 40 वर्षीय जयप्रकाश की मौत ह्रदयगति रुकने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृतक की मृत्यु के कारणों का खुलासा हुआ है।गांव अमखेड़ा में गन्ने के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की शिनाख्त जयप्रकाश (40) पुत्र लीलापत निवासी परमावाला के रूप में हुई थी। वह एक वर्ष से गांव अमखेड़ा स्थित अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार चोट के निशान नहीं मिले थे। उधर सीओ अभय कुमार पांडेय का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्टअटैक से होना आया है। मौत के मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...