हार्ट अटैक आने से युवती की हुई मौत
कानपुर, अक्टूबर 6 -- पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के करियापुर गांव निवासी सैंतीस साल की प्रीती निषाद पुत्री ज्ञानसिंह काफी समय से हृदय रोग से पीड़ित थी और उसका उपचार गांव में ही किसी चिकित्सक से कराया जा रहा था। मंगलवार को अचानक उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर युवती का पिता उसे लेकर सीएचसी आया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर गोविन्द प्रसाद ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों ने इंकार कर दिया और शव को वापस घर ले गए। यह भी पढ़ें- Ghumla News: रायडीह सीएचसी डॉक्टर नहीं मिले, गुमला पहुंचने पर हो गई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.