नई दिल्ली, मई 4 -- हार्ट से जुड़ी बीमारियां आजकल काफी कॉमन हो गई हैं। गंभीर बात तो ये है कि हार्ट अटैक के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) टेक्निक की जानकारी होना हर किसी के लिए जरूरी है। ये एक लाइफ सेविंग टेक्नीक है, जिसे उस इंसान को दिया जाता है जिसकी सांसे रुक गई हों या हार्टबीट चलना बंद हो गई हो। ऐसी स्थिति में हर एक सेकेंड काफी कीमती होता है, खासकर अस्पताल तक पहुंचने से पहले अगर सही तरीके से CPR दिया जाए, तो पेशेंट की जान बचाई जा सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हर परिवार में अगर एक व्यक्ति सीपीआर देना सीख ले तो हार्टअटैक से होने वाली मौत का आंकड़ा 60% तक कम हो सकता है। तो चलिए फटाफट से सीखते हैं इसे करने का सही तरीका क्या है।CPR असल में क्या होता है? CPR यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन...