आगरा, मार्च 23 -- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गत शनिवार सुबह रोगी को गंभीर हालत में लेकर परिजन पहुंचे तो चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए रोगी की ह्रदय रोगों से संबंधित जांचें की। रोगी जांच के दौरान ह्रदयाघात की पुष्ट होने के बाद तुरत चिकित्सकों ने रोगी को महंगा जीवन रक्षक इंजेक्शन लगाया। जिससे रोगी हालत में सुधार हुआ और रोगी को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया है। चिकित्सकों के अनुसार इस इंजेक्शन की बाजार में कीमत 25 से 40 हजार रुपए तक है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि रोगी के परिजन इमरजेंसी में उसे लेकर आए तो रोगी के सीने में दर्द, घबराहट और अत्याधिक पसीना आ रहा था। चिकित्सकों ने रोगी की ईसीजी व रक्त की जांच कराईं और उसमें रोगी को ह्रदयाघात की पुष्ट होने पर इंजेक्शन टेनेक्टाप्लेस विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा ...