गाजीपुर, अप्रैल 24 -- पतार। क्षेत्र के हार्टमनपुर इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र ओमकार दसवीं में 95.5 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए गाजीपुर में पांचवा स्थान हासिल किया है। प्रबंधक फादर पी विक्टर सहित शिक्षकों ने छात्र को बधाई दिया। ओमकार ने इस सफलता के लिए अपने गुरुजनों तथा मां छाया देवी व पिता अक्षय कुमार का आशीर्वाद बताया। यूपी बोर्ड ने सत्र 2025-26 में 10 वीं व 12 वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। जिसमें हार्टमन इण्टर कॉलेज हार्टमनपुर का परिणाम 98 प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं के छात्र ओमकार ने 95.5 प्रतिशत अंकर पाकर गाजीपुर में पांचवां और विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- इंटरमीडिएट में गगन शर्मा बने टॉपर वहीं दूसरे स्थान पर राजकमल कुशवाहा 91.5 प्रतिशत और तीसरे स्थान पर रिषिका कुशवाहा 90.8 प्रतिशत अंक मिला है। वहीं इण्टरमीडि...