गुड़गांव, मई 20 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। रेवाड़ी रोड की सड़क किनारे खड़े कैंटर से 19 मई की सुबह मिले शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में युवक की हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। मृत युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान जींद के नरवाना रोड निवासी संजय के रूप में हुई है। 19 मई सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने कैंटर में युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। कैंटर से बदबू आने व मक्खियां भिनभिनाते पाए जाने पर लोगों ने कैंटर के अंदर झांककर देखा था। सूचना मिलते ही सेक्टर-93 चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कैंटर की खिड़कियां खोलकर देखा तो एक युवक केबिन की सीट पर ओधे मुंह मृत अवस्था में पड़ा था।जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम में युव...