कानपुर। प्रमुख संवाददाता, अगस्त 10 -- हार्ट अटैक से मौतों की बढ़ती संख्या ने हर किसी को चिंतित कर रखा है। हार्ट अटैक आने के बाद ही इसके बारे में पता चल पाता है। अब कानपुर आईआईटी के छात्र ने ऐसा बायो सेंसर बनाया है जो हार्ट अटैक से पहले अलर्ट देगा। यह सेंसर हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों में कोलेस्ट्रॉल का जमाव) की पहचान शुरुआती दौर में करने में सक्षम है। इस बायोसेंसर का भारत सरकार से पेटेंट भी मिल गया है। यह सेंसर संस्थान के मेहता फैमिली सेंटर फॉर इंजीनियरिंग इन मेडिसिन के शोधार्थी तमोजित सांतरा ने विकसित किया है। देश में हृदय रोगियों की बढ़ती संख्या और सही समय पर जानकारी के अभाव में इलाज न मिलने से बढ़ रही मौतों को देखते हुए आईआईटी में रिसर्च शुरू हुई। बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग के वैज्ञानिक प्रो. संतोष कुमार म...